सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी को उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर बने

जाने-माने गीतकार, कवि, लेखक और सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी को उत्तराखंड की धामी को सरकार ने राज्य का ब्रांड एंबेसडर बनाया है। राज्यपाल ने ब्रांड एंबेसडर के रूप में प्रसून जोशी की नियुक्ति को भी मंजूरी दी। राज्यपाल की मंजूरी के बाद शुक्रवार को सचिव हरीश चंद्र सेमवाल ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया. इससे पहले धामी सरकार ने प्रसून जोशी को ‘उत्तराखंड गौरव पुरस्कार’ से सम्मानित किया था।
ज्ञात हो कि गीतकार प्रसून जोशी को राज्य का ब्रांड एंबेसडर बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। संस्कृति सचिव हरीश चंद्र सेमवाल ने इस प्रस्ताव पर पिछले शुक्रवार को आदेश जारी किया था। संस्कृति सचिव हरीश चंद्र सेमवाल ने संस्कृति महानिदेशक को लिखे पत्र में स्पष्ट निर्देश दिया है कि पद्मश्री प्रसून जोशी के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर जल्द से जल्द सुनिश्चित करें. इसकी जानकारी सरकार को दें।
बता दें कि उत्तराखंड की धामी सरकार ने पिछले दिनों प्रसून जोशी को ‘उत्तराखंड गौरव पुरस्कार’ से सम्मानित किया था. उन्हें यह पुरस्कार नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के मौके पर दिया गया। बता दें, प्रसून जोशी का उत्तराखंड से गहरा नाता रहा है। प्रसून जोशी का जन्म 16 सितंबर 1968 को उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के दनिया गांव में हुआ था। प्रसून जोशी के पिता का नाम देवेंद्र कुमार जोशी और माता का नाम सुषमा जोशी है