प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 अक्टूबर को जागेश्वर धाम के प्रस्तावित दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 अक्टूबर को जागेश्वर धाम के प्रस्तावित दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हैं। इस संबंध में आज अल्मोड़ा में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और रेखा आर्या ने भाजपा कार्यकर्ताओं और जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में जिलाधिकारी विनीत तोमर और पुलिस अधीक्षक ने व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री सबसे पहले अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम पहुंचेंगे और उसके बाद उनका आदि कैलाश का दौरा होगा। प्रधानमंत्री पिथौरागढ़ में विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे।