भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का एक ऑडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट बोले मेरा ऑडियो AI से बनाया गया

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का एक ऑडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें बेतालघाट क्षेत्र के युवा ने महेंद्र भट्ट को जानकारी देते हुए बताया जा रहा है कि बेतालघाट में गोली चल गई है जिसपर महेंद्र भट्ट कह रहे हैं कि चुनाव में चलती ही हैं। जिसके बाद ऑडियो सोशल मीडिया में खासा वायरल हो गया। अब महेंद्र भट्ट का बयान आया है कि यह AI जनरेट किया हुआ ऑडियो है।