वोकल फॉर लोकल एक जन आंदोलन बन गया है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि वोकल फॉर लोकल एक जन आंदोलन बन गया है जिसने देश में कपड़ा क्षेत्र को नई गति दी है। आज दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में 9वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह को संबोधित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि कपड़ा क्षेत्र में जो योजनाएं शुरू की गई हैं, वे बुनकरों और कारीगरों को न्याय दिलाती हैं। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर लोगों से स्थानीय उत्पादों को लोकप्रिय बनाने की प्रतिबद्धता का आह्वान किया। वहीं नई दिल्ली में प्रधानमंत्री की अध्यक्षता आयोजित कार्यक्रम में चमोली जिले की चार बुनकरों ने हिस्सा लिया।