पेयजल एवं परिवहन सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी ने आज रुद्रप्रयाग और पौड़ी के जल संस्थान, जल निगम और परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ विभिन्न विकास योजनाओं के संबध मे समीक्षा बैठक की

पेयजल एवं परिवहन सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी ने आज रुद्रप्रयाग और पौड़ी के जल संस्थान, जल निगम और परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ विभिन्न विकास योजनाओं के संबध मे समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियो को जल जीवन मिशन योजना के तहत किये जा रहे कामों को गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा करने के निर्देश दिये। पेयजल सचिव ने जिले में निर्माण कार्यों के लिये स्वीकृत धनराशि का सदुपयोग कर उसे 31 जुलाई तक खर्च करने को कहा। उन्होंने सभी निर्माण कार्यों की जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिये। परिवहन विभाग की समीक्षा करते हुए श्री ह्यांकी ने कहा कि सभी अधिकारी लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देने के लिये व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलांए। उन्होंने यातायात नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिये।