जोशीमठ को आपदा संभावित क्षेत्र घोषित किया गया

चमोली जिले के जोशीमठ शहर को आपदा संभावित क्षेत्र घोषित किया गया है। चमोली के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने आज यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के एक दल समेत दो केंद्रीय दल जल्दी ही जोशीमठ आएंगे।
चमोली जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार जोशीमठ नगर में अब तक छह सौ तीन इमारतों में दरारें आ गई हैं। अधिकारियों के अनुासर 68 परिवार अस्थाई रूप से विस्थापित हो गए हैं। प्रशासन ने अत्याधिक भूस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों से निवासियों को बाहर ले जाने के आदेश दिए हैं। जोशीमठ नगर क्षेत्र में दो सौ 29 कमरों की रहने योग्य स्थल के रूप में पहचान की गई है। इन कमरों में लगभग एक हजार दो सौ इकत्तर लोग रह सकते हैं। आपदा प्रभावित #बीना_बिष्ट ने बताया कि प्रशासन ने उनके रहने और खाने की अच्छी व्यवस्था की है।