मडुवा और अन्य फसलो को सीधा किसानों के खेत से खरीदा जायेगा:कृषि मंत्री

प्रदेश में स्थानीय उत्पादों की खेती को प्रोत्साहन देने के लिये मडुवा और अन्य फसलो को सीधा किसानों के खेत से खरीदा जायेगा। कृषि मंत्री Ganesh Joshi ने आज देहरादून में कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड की बैठक में किसानों के हित में कई फैसले लेते हुये यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसानों के बच्चों को कृषि क्षेत्र में पढ़ाई के लिए चलाई जा रही योजना में किसान की आय सीमा 2 लाख बढ़ाकर 3 लाख रूपये प्रति वर्ष कर दिया गया है। कृषि मंत्री ने कहा कि किसानी करते हुए दुर्घटना में मृत्यु होने पर मुआवजे की राशि एक लाख रूपये से बढ़ाकर डेढ़ लाख करने और दिव्यांग होने पर अधिकतम एक लाख रूपये देने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत दुर्घटना की पात्रता 18-60 वर्ष को भी समाप्त कर दिया गया है। कृषि मंत्री ने कहा कि आज प्रदेश की मंडियां प्रॉफिट में हैं। मंडियों के ज़रिये किये जाने वाले विकास कार्यों के लिए बोर्ड के पास पर्याप्त बजट है।