राज्यपाल लेफ्ट जन गुरप्रीत सिंह आज द्वितीय प्रतिभा अलंकरण समारोह में भाग लिया

0

राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh ने कहा है कि आज का समय तकनीकी और नवाचार केे साथ तेज गति से आगे बढ़ने का है। उन्होंने कहा कि तकनीकी के विकास में पॉलिटेक्निक संस्थानों की अहम भूमिका है और ये संस्थान इंजीनियरिंग की नींव हैं। देहरादून में प्राविधिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित ‘‘द्वितीय प्रतिभा अलंकरण समारोह’’ को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि पॉनिटेक्निक संस्थानों में पढ़ने वाले छात्र भविष्य में मशीनों के परिचालन और अनुरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी युवा शक्ति के बल पर देश विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत, श्रेष्ठ भारत और विश्वगुरू भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। उत्तराखण्ड को प्रौद्योगिकी केंद्र के तौर पर विकसित करने पर जोर देते हुए राज्यपाल ने कहा कि राज्य में इंजीरियरिंग, उत्पादन और विनिर्माण की अपार संभावनांए हैं। उन्होंने युवाओं को रोजगार सृजन करने वाला बनने का आह्वान किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने प्रदेश के सभी पॉलिटेक्निक कॉलेजों के वर्ष 2022 व 2023 के डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत् 36 सर्वश्रेष्ठ छात्रों को सम्मानित भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *