14 वर्षीय किशोरी के साथ छह लोगों ने दुष्कर्म किया

बगेश्वर शनिवार को 14 वर्षीय किशोरी ने कोतवाली में प्राथमिकी दी। आरोप लगाया कि उसके साथ छह लोगों ने दुष्कर्म किया है। आरोपितों के विरुद्ध छेड़खानी दुष्कर्म तथा पाक्सो अधिनियम में मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में पुलिस अलर्ट हो गई। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया जा रहा है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।