राज्य अब केवल अपना नहीं, बल्कि अन्य राज्यों का स्थापना दिवस भी मनाएंगे: केंद्र सरकार

0

केंद्र सरकार ने निर्णय लिया है कि सभी राज्य अब केवल अपना नहीं, बल्कि अन्य राज्यों का स्थापना दिवस भी मनाएंगे। एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को बढ़ावा देने के लिए यह परंपरा शुरू की गयी है। सभी राज्यों का स्थापना दिवस अब देश के सभी राजभवनों में मनाया जाएगा।

आज गुजरात और महाराष्ट्र का स्थापना दिवस है। अन्य राज्य और केंद्र शासित प्रदेश भी आज अपने-अपने राजभवनों में गुजरात और महाराष्ट्र का स्थापना दिवस मना रहे हैं। गुजरात और महाराष्ट्र के निवासियों को भी राजभवनों में आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में दोनों राज्यों के प्रतिभागी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे और अपनी बात कहेंगे।

असम में भी आज गुजरात और महाराष्ट्र राज्य दिवस मनाया जा रहा है। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया की उपस्थिति में आज शाम गुवाहाटी के राजभवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। दोनों राज्यों के लोक कलाकार, विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। असम में बड़ी संख्या में गुजरात और महाराष्ट्र के लोग रहते हैं जो राज्य के विकास में अपना योगदान कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *