मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने समान नागरिक संहिता पर कांग्रेस को नसीहत दी

0

आज मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी गुजरात के मुख्यमंत्री  भूपेंद्र पटेल के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। गांधीनगर, गुजरात में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री धामी ने श्री पटेल को गुजरात का पुनः मुख्यमंत्री बनने पर बधाई व शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के ऊर्जावान नेतृत्व में गुजरात विकास के पथ पर गतिशील रहेगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिविल कोड को लेकर भी अपना बड़ा बयान दिया है उन्होंने कहा है कि उनकी सरकार सिविल कोड को लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है और इसे जल्द ही लागू कर दिया जाएगा उन्होंने कहा कि या बिल समाज की जरूरत है इसीलिए इसे लागू करना जरूरी हो गया है।  उन्होंने कहा कि देश कानून और संविधान से चलता है यह किसी ठेकेदारों की कठपुतली ना बने इसके लिए  सिविल कोड बेहद जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा इस बिल का विरोध वही कर रहे हैं जिन्हें अपनी ठेकेदारी ना होने का डर सता रहा है।  मुख्यमंत्री की इस नसीहत देश साफ है कि मुख्यमंत्री  विपक्षी  पार्टी कांग्रेस का जमकर कोस रहे हैं क्योंकि कांग्रेस इस बिल के खिलाफ सबसे पहले मुखर हुई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *