पूर्व राष्ट्रपति Ram Nath Kovind ने आज मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी- LBSNAA में 2022 बैच के प्रशिक्षु, अधिकारियों के फेज-1 प्रशिक्षण कार्यक्रम ‘विपश्यना’ शिविर को संबोधित किया

0

पूर्व राष्ट्रपति Ram Nath Kovind ने आज मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी- LBSNAA में 2022 बैच के प्रशिक्षु, अधिकारियों के फेज-1 प्रशिक्षण कार्यक्रम ‘विपश्यना’ शिविर को संबोधित किया। शकोविंद ने प्रशिक्षु, अधिकारियों से कहा कि स्वर्णिम भारत के निर्माण के लिए आधुनिक और सेवा परक सोच के साथ काम करना होगा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के विरूद्ध चल रहे राष्ट्रीय अभियान में प्रशिक्षु, अधिकारियों को अग्रणी भूमिका निभानी है। भ्रष्टाचार उन्मूलन में योगदान देने और देश तथा समाज में नैतिकता पर आधारित व्यवस्था को आगे बढ़ाने में विपश्यना जैसी पद्धतियां उपयोगी सिद्ध होती हैं। उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आपको सुसंस्कृत व लोकोपयोगी जीवन जीने का लक्ष्य रखना होगा। साथ ही अपने कार्यों में पारदर्शिता, निष्पक्षता और लोगों को संतुष्ट करने की भावना के साथ आगे बढ़ना होगा।

कार्यक्रम में उत्तराखंड के राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh ने कहा कि विपश्यना ध्यान प्रक्रिया से प्रशिक्षु अधिकारियों को परिचित कराना एक अच्छी पहल है, यह उनके आत्मावलोकन में लाभप्रद साबित होगा। उन्होंने कहा कि फील्ड में प्रशिक्षु अधिकारियों के सम्मुख अनेक प्रकार की चुनौतियां व परिस्थितियां आएगी जिसे वे अपने आत्मानुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति से उसके समाधान खोजें। राज्यपाल ने कहा कि एक लोक सेवक के रूप में आपको प्रत्येक व्यक्ति की समस्या को सुनने की क्षमता का विकास करना होगा। किसी की समस्या को सुनने से उस समस्या के समाधान के रास्ते मिलते हैं। उन्होंने कहा कि लोक सेवकों को भ्रष्टाचार उन्मूलन और लोगों के जीवन को सरल बनाने में अपना योगदान देने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *