प्रसिद्ध भारतीय गायिका लता मंगेशकर के निधन से भारत समेत विश्व के कई देशों में शोक की लहर

0

सुरों की देवी लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन से भारत समेत विश्व के कई देशों में शोक की लहर है। संगीत और कला प्रेमी उन्हें अपने-अपने तरीके से याद कर रहे हैं। इसी बीच, नेपाल की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने लता के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कई नेपाली गीतों को अपनी सुरीली आवाज से सजा चुकीं प्रसिद्ध भारतीय गायिका लता मंगेशकर के निधन की खबर से दुखी हूं। असाधारण प्रतिभा की धनी स्वर्गीय लता मंगेशकर को मैं भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं।

लता के निधन पर फ्रांस ने गहरा दुख व्यक्त किया है। भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लिनैन ने कहा कि भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन से गहरा दुख हुआ है। वो अपने आप में एक संस्था हैं, उन्हें उनके अतुलनीय गायन करियर के क्षेत्र में फ्रांस की ओर से आफिसर डे ला लीजन डी होनूर से सम्मानित किया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि दुनियाभर में उनके चाहने वालों और प्रशंसकों के प्रति हमारी गहरी संवेदना है।

लता मांगेशकर के निधन पर पाकिस्तान के कलाप्रेमियों ने भी उन्हें याद करके अपनी श्रद्धांजलि दी है। पाकिस्तान में कला के सभी क्षेत्रों की प्रख्यात हस्तियों ने रविवार को लता मंगेशकर को श्उपमहाद्वीप की कोकिलाश् और श्माधुर्य की रानीश् के रूप में वर्णित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी है। पाकिस्तान के इन प्रख्यात हस्तियों ने कहा कि वो सबसे पसंदीदा कलाकार थीं। वो हमेशा ही पाकिस्तानी लोगों के दिल पर राज करेंगीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *