इंडियन प्रीमियर लीग में इशान किशन अबतक आक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी, इशान को मुंबई ने 15.25 करोड़ में खरीदा

0

इंडियन प्रीमियर लीग के दो दिवसीय मेगा आक्शन का आज पहला दिन है। श्रेयस अय्यर और हर्षल पटेल अबतक के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। सुरेश रैना और स्टीव स्मिथ जैसे नाम अनसोल्ड रह गए। पहले दिन 161 खिलाड़ियों की बोली लगनी है। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग के दो दिवसीय मेगा आक्शन का आज पहला दिन है। बेंगलुरू में इसका आयोजन हो रहा है। इस बार नीलामी में 10 टीमें हैं। गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपरजाइंट्स दो नई फ्रेंचाइजी पहली बार इसका हिस्सा हैं। पहले 590 खिलाड़ियों की नीलामी होनी थी, लेकिन अब कुल 600 खिलाड़ियों की होगी। बोर्ड क्रिकेट कंट्रोल आफ इंडिया ने 10 खिलाड़ियों का नाम आक्शन रजिस्टर में जोड़ा है।

इशान किशन को मुंबई ने खरीदा

दो करोड़ बेस प्राइस वाले इशान किशन को खरीदने के लिए मुंबई और पंजाब में शुरुआत में होड़ देखने को मिली। गुजरात और हैदराबाद ने बाद में दिलचस्पी दिखाई। काफी होड़ के बाद अंत में मुंबई ने उन्हें 15.25 करोड़ में खरीदा। अबतक इस आक्शन के वे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। आइपीएल आक्शन इतिहास की बात करें तो युवराज सिंह के बाद सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी हैं। अबतक के सबसे महंगे विकेटकीपर हैं।

दिनेश कार्तिक को आरसीबी ने खरीदा, साहा अनसोल्ड

दिनेश कार्तिक का बेस प्राइस दो करोड़ है। चेन्नई और आरसीबी ने दिलचस्पी दिखाई। दोनों में होड़ देखने को मिली। आरसीबी ने उन्हें 5.50 करोड़ में अपने साथ जोड़ा। एक करोड़ बेस प्राइस वाले रिद्धिमान साहा अनसोल्ड रहे।

जानी बेयरस्टो को पंजाब ने खरीदा

1.50 करोड़ बेस प्राइस वाले जानी बेयरस्टो को खरीदने के लिए दिल्ली, पंजाब और हैदराबाद ने दिलचस्पी दिखाई। पंजाब ने 6.75 करोड़ में अपने साथ जोड़ा।

मैथ्यू वेड अनसोल्ड, रायुडू को चेन्नई ने खरीदा

आलराउंडर खिलाड़ियों के बाद अब विकेटकीपर्स के लिए बोली लगी। मैथ्यू वेड का बेस प्राइस दो करोड़ है। वे अनसोल्ड रहे। अंबाती रायुडू के लिए चेन्नई और दिल्ली ने दिलचस्पी दिखाई। बाद में हैदराबाद भी रेस में जुड़ गई। दो करोड़ बेस प्राइस वाले इस खिलाड़ी को चेन्नई ने 6.75 करोड़ में खरीदा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed