Skip to content
News Site.Live

News Site.Live

Latest Breaking News

Primary Menu News Site.Live

News Site.Live

  • Uttarakhand
    • Dehradun
    • Haridwar
    • Nainital
  • National
  • National

हिजाब विवादः संविधान जो कहता है, हम उस पर चलेंगेः कर्नाटक हाईकोर्ट

myadmin February 8, 2022 0

कर्नाटक में शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब के मुद्दे पर मंगलवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। जस्टिस कृष्णा दीक्षित ने मामले की सुनवाई की। उन्होंने कहा कि इस मामले में जो भी फैसला होगा, वह सभी याचिकाओं पर लागू होगा। कर्नाटक हाईकोर्ट ने कहा, संविधान जो कहता है, हम उस पर चलेंगे। संविधान हमारे लिए भगवद गीता है। हम कानून के तहत इस केस को देखेंगे जुनून या भावनाओं से नहीं। वहीं, एडवोकेट जनरल ने कर्नाटक हाईकोर्ट में कहा, कलेजों को यूनिफर्म तय करने की स्वायत्तता दी जानी चाहिए, जो छात्र छूट चाहते हैं वे कालेज से संपर्क करें।

छात्राओं के सामने भगवा गमछा पहनकर पहुंचे छात्रों ने हंगामा किया

हालांकि, हाईकोर्ट की सुनवाई से पहले ही उडुपी के महात्मा गांधी मेमोरियल कालेज में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। हिजाब पहनकर विरोध प्रदर्शन कर रही छात्राओं के सामने भगवा गमछा पहनकर पहुंचे छात्रों ने हंगामा किया। बताया जा रहा है कि, कुछ छात्राएं महात्मा गांधी मेमोरियल कालेज परिसर में हिजाब विवाद को लेकर प्रदर्शन कर रही थी। तभी वहां छात्रों का एक समूह पहुंच गया। इस दौरान भगवा गमछा पहने छात्रों ने छात्राओं के सामने ही नारेबाजी शुरु कर दी।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने जूनियर कालेज के छात्रों से मामला खत्म होने तक यूनिफार्म को लेकर सरकार की तरफ से जारी नियमों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि, सभी संबंधित लोगों को शांति बनाए रखनी चाहिए और बच्चों को पढ़ने देना चाहिए। मामला आज हाई कोर्ट में पेश किया जाएगा, इसका इंतजार करें।

कर्नाटक में हिजाब पहनने पर विवाद की शुरुआत

बता दें कि, कर्नाटक में हिजाब पहनने पर विवाद की शुरुआत उडुपी जिले के सरकारी पीयू कालेज में मुस्लिम समुदाय की 6 छात्राओं को हिजाब पहनने पर कक्षाओं में प्रवेश न करने देने से हुआ था। इसके चलते हिजाब पहनने वाली छात्राओं को आनलाइन क्लास का विकल्प अपनाने को कहा गया था। छात्राओ ने कालेज के फैसले को मानने से इनकार कर दिया था और हाईकोर्ट में इसके खिलाफ याचिका भी दायर की है। इसके साथ ही छात्राओं ने इस फैसले के विराध में कक्षाओं का बहिष्कार कर रखा था। उडुपी के इसी कॉलेज से उठा हिजाब विवाद पूरे राज्य में फैल गया है।

Tags: Hijab controversy: We will follow what the Constitution says: Karnataka High Court, national news

Continue Reading

Previous प्रसिद्ध भारतीय गायिका लता मंगेशकर के निधन से भारत समेत विश्व के कई देशों में शोक की लहर
Next संसद के दोनों सदनों में आम बजट 2022-23 पर जारी है चर्चा

More Stories

  • National

उत्तराखंड की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक मानी जाने वाली नंदा देवी राजजात यात्रा स्थगित

newssite.live January 18, 2026 0
  • National

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की

newssite.live July 14, 2025 0
  • National

भारतीय क्रिकेट टीम का मुंबई में जोरदार स्वागत हुआ

newssite.live July 4, 2024 0

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

दुबई से मुख्यमंत्री ने की प्रेस वार्ता

राज्यपाल लेफ्ट जन गुरप्रीत सिंह आज द्वितीय प्रतिभा अलंकरण समारोह में भाग लिया

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब द्वारा मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल को सिल्वर बटन प्रदान किया

चारधाम यात्रा मार्ग पर जल्द ही इलेक्ट्रिक वाहन चलते नज़र आंएगे

प्रदेशभर में शक्ति आराधना का पर्व नवरात्रि पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दुबई पहुंचने पर उत्तराखण्ड एसोसिएशन ऑफ़ यूएई एवं भारतीय प्रवासियों द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर भव्य स्वागत किया गया

Archives

  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • April 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • December 2022
  • November 2022
  • October 2022
  • September 2022
  • August 2022
  • July 2022
  • June 2022
  • May 2022
  • April 2022
  • March 2022
  • February 2022
  • January 2022
  • December 2021
  • November 2021
  • October 2021

Categories

  • Dehradun
  • Featured
  • Haridwar
  • Nainital
  • National
  • Uncategorized
  • Uttarakhand

Recent Comments

No comments to show.

You may have missed

  • Uttarakhand

रायपुर में सत्ता का नंगा नाच: भाजपा विधायक की दबंगई का खुला प्रदर्शन

newssite.live February 21, 2026 0
  • Uttarakhand

स्थानीय ट्रैफिक व मौसम अपडेट

newssite.live February 18, 2026 0
  • Dehradun
  • Uttarakhand

बारिश और बर्फबारी के आसार

newssite.live February 18, 2026 0
  • Uttarakhand

साइबर ठगी के दो मामलों में ठगों द्वारा कुल 48 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया

newssite.live February 18, 2026 0
  • Uttarakhand

हिंदु किसान सम्मेलन में राज्य के विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने युवाओं और किसानों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की

newssite.live February 16, 2026 0
Copyright © All rights reserved. | News Site Live .