रणवीर सिंह से शादी में दरार,क्या है सच्चाई खुद दीपिका पादुकोण ने बताया

0

बॉलीवुड की स्टार जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बीच कई दिनों से कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। वही रणवीर और दीपिका की तरफ से  सोशल मीडिया पर तलाक की अटकलों को खारिज कर दिया है। वही अटकलों पर रणवीर सिंह ने विराम लगा दिया है । हालांकि अब दीपिका पादुकोण ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और कहा है कि हमारे बीच सब कुछ ठीक है।

दीपिका हाल ही में हॉलीवुड एक्ट्रेस मेघन मार्कल के पोडकास्ट में नजर आईं। जहाँ उन्होंने कहा कि वह अपने पति के साथ खुश है। मेरे पति एक सप्ताह के लिए एक मयूजिक प्रोग्राम  में थे और अब वह वापस आ गए हैं। तो, वे अब मेरा चेहरा देखकर काफिर खुश होंगे।

वही इससे पहले रणवीर सिंह ने कमेंट किया था, ‘दीपिका और मैंने 2012 के करीब डेटिंग शुरू की थी और लगभग 6 साल बाद यानी 2018 में  हमने शादी कर ली। मेरे पास उसके लिए  सम्मान के अलावा और कुछ भी नहीं है। मैं उसे बहुत ही पसंद करता हूँ। उन्होंने तलाक की अफवाहों को खारिज कर करते हुए कहा कि मैंने व्यक्तिगत रूप से उनसे काफी  कुछ सीखा हैबता दे मशहूर बॉलीवुड एक्टर दीपिका और रणवीर ने 2018 में शादी की थी। लेकिन कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर दोनों की शादी में दरार आने की खबरें खूब वायरल हुई थीं। वही इस बारे में उमर संधू नाम के बॉलीवुड मूवी क्रिटिक ने  भी ट्वीट किया था तो जिससे दीपिका-रणवीर के फैन्स भड़क गए।

रणवीर इस समय करण जौहर की ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ और रोहित शेट्टी की ‘सर्कस’ में काम कर रहे हैं। दीपिका ‘पठान’, ‘द इंटर्न’, ‘प्रोजेक्ट के’ और ‘फाइटर’ में अभिनय कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *