टी20 विश्व कप: भारत की जीत के बाद देहरादून में फैंस सड़कों पर
आईसीसी टी20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 61 रन से करारी शिकस्त दी।
इस जीत के बाद जस्टा में क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर खुशियां मनाईं। शहर के घंटाघर इलाके में बड़ी संख्या में लोग जमा हुए। लोगों ने भारत के समर्थन में नारे लगाए और जीत का जश्न मनाया।
इस दौरान जमकर आतिशबाजी हुई। सड़कों पर लोगों ने नाच-गाना किया, बैंड-बाजा बजा और गुजरती गाड़ियों से लोगों ने झंडे लहराकर टीम इंडिया की जीत की खुशी जाहिर की। पूरे इलाके में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
गौरतलब है कि टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबलों में भारत का दबदबा रहा है। अब तक दोनों टीमों के बीच हुए मैचों में भारत को सिर्फ एक बार हार मिली है, जबकि बाकी मुकाबलों में भारत ने जीत दर्ज की है। इस तरह टी20 वर्ल्ड कप में भारत का पलड़ा पाकिस्तान पर भारी रहा है
