यूजीसी के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, 19 मार्च को अगली सुनवाई
15 जनवरी से यूजीसी के नए नियम लागू होने वाले थे, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल इन नियमों पर रोक लगा दी है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 19 मार्च को होगी।
दरअसल, यूजीसी के नए नियमों को लेकर लंबे समय से सामान्य वर्ग में नाराजगी देखी जा रही है। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि यह नियम उनके खिलाफ है और इससे समाज में अपराध को बढ़ावा मिल सकता है। इसी वजह से देश के कई हिस्सों में इन नियमों के विरोध में लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं और इन्हें वापस लेने की मांग की जा रही है।
सरकार की ओर से यह भरोसा दिलाया गया है कि नए नियम लागू होने के बाद किसी भी वर्ग के साथ भेदभाव नहीं होगा। बावजूद इसके, प्रदर्शनकारी इस दलील से संतुष्ट नहीं हैं और नियमों को पूरी तरह वापस लेने की मांग पर अड़े हुए हैं।
नए नियमों के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति पर उत्पीड़न का आरोप लगता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। पहले यह प्रावधान केवल अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (SC/ST) से जुड़े मामलों तक सीमित था, लेकिन अब इसमें अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को भी शामिल किया गया है। यानी यदि किसी छात्र पर SC, ST या OBC वर्ग से संबंधित व्यक्ति द्वारा आरोप लगाया जाता है, तो जांच के बाद दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी। हालांकि, यदि आरोप गलत साबित होते हैं, तो कार्रवाई नहीं की जाएगी।
वहीं, सामान्य वर्ग का कहना है कि इस नियम के जरिए उन्हें ही निशाना बनाया जा रहा है। उनका आरोप है कि पहले से मौजूद प्रावधानों में अब OBC को जोड़ने से उनके खिलाफ मामलों की संख्या बढ़ सकती है, जिससे वे असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
