राष्ट्र की उन्नति और प्रगति में साहित्यकारों का महत्वपूर्ण योगदान है: राज्यपाल

राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh ने कहा कि राष्ट्र की उन्नति और प्रगति में साहित्यकारों का महत्वपूर्ण योगदान है। साहित्य के माध्यम से साहित्यकार देश की चेतना को एक नया आयाम दे रहे हैं। राज्यपाल ने ऋषिकेश में आयोजित दो दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठी व प्रतिभागी सम्मान समारोह में कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि होने के साथ-साथ साहित्य और काव्य रचना की भूमि है। श्री सिंह ने कहा कि साहित्य समाज में जागृत पैदा करता है और दिशा देने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि साहित्य ने हमें शब्दों का ज्ञान दिया है, हर एक शब्द में जो ताकत है, उसे हमें समझना जरूरी है। साहित्य के एक शब्द में असीमित शक्ति होती है। इस मौके पर सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक भी मौजूद रहे।